10 वी बोर्ड परिणाम में शिव पब्लिक बना फिर सिरमौर 98.33% बनाकर छात्र अक्षरा गुर्जर का जिले में प्रथम स्थान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शिव पब्लिक स्कूल, सरोली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा *अक्षरा गुर्जर ने 98.33* प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया जिला टॉप करने पर छात्र को विद्यालय की तरफ से स्कूटी पर लैपटॉप बटर उपहार विजय उत्सव में प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय के अन्य 3 मेधावी विद्यार्थियों ने 96% से अधिक 6 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक व 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर जिले में अपनी छाप छोड़ी है जिनमें लक्की मीणा 96.17 %, जितेंद्र बैरवा 96.00% हिमांशु चौधरी 95.50% अक्षय चौधरी 95.50%, लक्की बराला 95.17 %, अजय जाट 94.83 % अंजली चौधरी 94.67% मुस्कान कंवर 94%,गोविंद सैनी 93.67%, संदीप गुर्जर 93.67% विशाल बैरवा (93.33%), अंकित सैनी (93%),ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 


इस अवसर पर निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाओ के साथ विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में आतिशबाजी के साथ खुशी का माहौल बन गया । प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी ने बताया कि विगत परिणाम में भी शिव पब्लिक की तीन छात्राएं सिमरन निकिता एवं अनादी जैन ने पद्माक्षी अवार्ड में चयन पाकर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। पद्माक्षी अवार्ड में चयनित छात्राओं को एक लाख नकद व स्कूटी सरकार की तरफ से दी जाएगी विगत वर्ष भी छात्र अनादि जैन ने 98.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले व राज्य में नाम रोशन किया। इस सफलता के उत्सव में प्रधानाचार्य घासीलाल बलाई ने बताया कि 5 छात्रों का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ था भंवर जी गुर्जर ने बताया कि इससे पहले भी तीन छात्रों का पद्माक्षी अवार्ड में चयन हो चुका है एवं स्थानीय विद्यालय के ही कई छात्र RAS मैं चयन के साथ-साथ कई विद्यार्थि सरकारी सेवाओं मैं अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कक्षा 10 के प्रभारी शंकर बराला ने बताया कि इस परिणाम में विद्यालय की 32 छात्रों का चयन गार्गी पुरस्कार में हुआ है। विजय उत्सव में 98% से अधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से स्कूटी मोटरसाइकिल एवं लैपटॉप तथा 97% अंक प्राप्त करता विद्यार्थियों को मोटरसाइकिल व स्कूटी 95% अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा पांचवी व आठवीं में ए ग्रेड अंक प्राप्ति पर रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।उक्त अवसर पर विजय सिंह मीणा, राकेश जी मीणा, ऋषिपाल गुर्जर, कल्पना राणा, राजेश सैनी, रामसहाय वैष्णव, रमेश शेरवाल,नोरत मीणा राजेंद्र शर्मा, विकास चौधरी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं शिव पब्लिक शिक्षा समिति, सरोली ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

अन्वेशा ने 10th बोर्ड में प्राप्त किए 97.33% अंक, उत्कृष्ट प्रदर्शन।

​देवली:- जनता कॉलोनी देवली निवासी छात्रा अन्वेशा मित्तल पुत्री मुकेश मित्तल ने 10th बोर्ड परीक्षा में देवली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अन्वेशा ने 600 में से 584 अंक प्राप्त कर 97.33 प्रतिशत अंक स्कोर किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और परिवार में खुशी है। अन्वेशा की इस सफलता का मंत्र उनकी मेहनत और अनुशासन रहा है, जिसके तहत वह स्कूल की पढ़ाई के अतिरिक्त नियमित रूप से 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। ​अन्वेशा मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। अन्वेशा ने स्पष्ट किया कि उनका अंतिम लक्ष्य देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा यूपीएससी को क्रैक कर प्रशासनिक अधिकारी बनना है। इस दौरान अन्वेशा के पिता मुकेश और माता मोनिका मित्तल के साथ शिक्षक शुभम शर्मा और अरुणा पारीक ने छात्रा का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। वही छात्रा के दादा किशन मित्तल ने भी अन्वेशा को बधाई दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *