सूर्य नमस्कार दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए:-रणवीर सिंह चौहान।

Uncategorized

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज मानव धर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सूर्य सप्तमी के शुभ अवसर पर सूर्य नमस्कार किया विद्यालय में एक साथ सूर्य नमस्कार कर भारतीय पारम्परिक योग प्रणाली द्वारा स्वस्थ जीवन जीने का सन्देश दिया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक आयोजन नही, बल्कि एक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की जीवन शैली में सकारात्मक परिर्वतन लाना और उनको निरोग बनाना है। यह एक प्राचीन योगा अभ्यास है जो शारिरीक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमन्द है। यह अभ्यास 12 विभिन्न मुद्राओं का संयोजन है ज शरीर को लचीला और मजबुत बनाता है। मानसिक तनाव व चिन्ता को कम करता है। और अध्यात्मिक और मानसिक शान्ति प्रदान करता है। इस दौरान संस्थान के सभी कर्मचारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया।

इसी प्रकार स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में ब्लॉक स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 800 विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम राय मीणा व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय प्रधान मीणा सहित समस्त ऑफिस स्टाफ भी उपस्थित था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने व सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में निरंतर रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा व्याख्याता रणजीत सिंह मीणा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *