बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान का किया स्वागत, कार्यकर्ताओं से हुई शिष्टाचार भेंट।

राजनीति

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को बीसूका
उपाध्यक्ष पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ चंद्रभान का देवली में होटल सिद्धार्थ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

विनोद पुजारी ने बताया कि डॉ चंद्रभान भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होकर वापस लौटते समय कुछ देर देवली रुके जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चांदमल जैन ने उनका माल्यार्पण कर साफा बंधवाया

वहीं उनके साथ ही पधारे राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश जैन सर्राफ ने किया।

इस दौरान नगरपालिका पार्षद सत्यनारायण तिवारी(सरसडी), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदन नथैया,दुर्गेश नंदन तेली,जाकिर कुरेशी,कैलाश जैन,खेमराज मीणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ चंद्रभान ने कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट करते हुए जन समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *