इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, मनाली गुप्ता बनीं अध्यक्ष।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इनरव्हील क्लब के नये सत्र 2025-26 का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मनाली गुप्ता को क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

क्लब में नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष भारती गोयल, सचिव वर्षा मंगल, कोषाध्यक्ष शैफाली मंगल,आई एस ओ जिया सुवालका , सी सी  वर्षा डाबर और ई-एडमिन श्वेता अग्रवाल को नियुक्त किया गया। समारोह में क्लब की सभी सदस्यों ने इनरव्हील की प्रतिज्ञा दोहराई और इनरव्हील के संकल्प को दोहराया।

इस मौके पर उपस्थित सदस्याओं में सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, मीना सिंगल, डिंपल अग्रवाल, अलका अग्रवाल ,सुरभि जैन, सुनीता चौधरी, अरुणा चौधरी, नेहा अग्रवाल, ज्योति जैन, मनीषा जैन, अनु शर्मा, गुणमाला अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों का ध्यान रखते हुए अनाथ आश्रम के बच्चो को नाश्ता कराया गया। साथ ही पर्यावरण का ध्यान रखते हुए रेनकोट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *