राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली की बैठक आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली कार्यकारिणी की बैठक भँवर लाल वैष्णव की अध्यक्षता और जिला संगठन मंत्री महिला संगीता सिंह के सानिध्य में आज आयोजित हुई। उप शाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया की आज की बैठक में उप शाखा वार्षिक चुनाव के बाद रिक्त रहें पदों पर मनोनयन किया गया जिसमें संस्कृत शिक्षा में महेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक में धनराज सुवालका, पुस्तकालय प्रतिनिधि ज्ञान चंद जैन, सेवानिवृत पर सुरेंद्र सुवालका का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, मंडल रचना, उप शाखा महिला सम्मेलन की रूपरेखा, उप शाखा की वार्षिक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपाध्यक्ष पुरुष भगत सिंह मीणा ने शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया एवं उनके उचित समाधान हेतु प्रयास करने एवं उच्चाधिकारियों से वार्ता करने पर सहमति बनी। बैठक को वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सिंह नरूका, सुरेंद्र कुमार नामा ने भी संबोधित किया एवं संगठन की रीति-नीति एवं कार्य पद्दति के बारें में अवगत करवाया। अध्यक्षीय वक्तव्य में भँवर लाल वैष्णव ने सभी दायित्ववान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं सतत कार्यकर्ताओं के निर्माण हेतु प्रेरित किया एवं इसके लिए अधिक से अधिक प्रवास करने पर जोर डाला । अंत में सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन गौतम, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद माहेश्वरी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, महिला पदाधिकारी सीमा रानी, संध्या किरण सैन, प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नामा, प्रबोधक प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद प्रजापति सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *