|

लोक परिवहन के परिचालक की मौत, स्टाफ साथियों ने परिजनों की आर्थिक मदद की।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। लोक परिवहन सेवा के परिचालक की मौत के पश्चात स्टाफ साथियों ने मिलकर परिजनों का आर्थिक सहयोग किया है। प्राप्त जानकारी अनुसारयता टोडारायसिंह के खेडुलिया ग्राम निवासी धर्मराज मीणा की हृदय गति रुकने से 2 दिसम्बर को मृत्यु हो गई थी।

धर्मराज के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जयपुर कोटा लोक परिवहन सेवा के रोहित दास मीणा, कप्तान मीणा, शेरू मीणा, मुकेश खाती सहित स्टाफ ने मिलकर 43782 रुपए एकत्रित करके उसके माता पिता को राशि सौंपी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *