Deolikhabarexpress

पालिका की साधारण सभा अतिआवश्यक बैठक का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका मण्डल की साधारण बैठक गुरुवार को प्रस्ताव सं. 3 के निर्णय पर पुनः विचार पर अतिआवश्यक बैठक पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में आंशिक संशोधन स्वीकृति बाबत आयोजित हुई। जहाँ मिटिंग में मण्डल के सदस्यों द्वारा निम्न बिन्दुओं पर सहमती एवं स्वीकृति प्रदान की गई।

1. महावीर उद्यान को पार्क के अलावा अन्य किसी उपयोग में नहीं देवें।

2. अटल उद्यान राजकीय कार्यक्रमों को छोडकर केवल बडे धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मण्डल की बैठक में विचार कर दिया जावें। अटल उद्यान में शहर में बड़ा धार्मिक कार्यक्रम पंचकल्याणक महामहोत्सव होने जा रहा है। उसके लिए 6 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक के कार्यक्रम के लिए मण्डल अपनी स्वीकृती देता है।

3. शहर में अन्य उद्यान के लिए दिनांक 05.12.2025 की साधारण सभा की बैठक के पूर्व में जो व्यवस्थाये चली आ रही थी, वहीं व्यवस्थायें बनायें रखें।

दिनांक 18.12.2025 की अतिआवश्यक बैठक में मण्डल उक्त सदस्यों के द्वारा उक्त बिन्दु को बोर्ड में पास कर स्वीकृति प्रदान की जाती है।

बैठक में मौजूद पार्षदगणों में 18 पार्षदों ने उक्त प्रस्तावो की सहमति के तौर पर पालिकाध्यक्ष को लेटर सौंपा वहीं केवल एकमात्र पार्षद रामनिवास मीना ने अपना विरोध दर्ज करवाया है। इधर प्रकृति प्रेमियों ने इस निर्णय को स्वीकार नही किया है इनका कहना है कि ये निर्णय न्याय संगत नही है अगर वापस इस पर विचार नही किया गया तो कानूनी सहायता ली जाएगी। बैठक के दौरान पार्षद दुर्गेश नंदन साहू,रामनिवास मीणा, विनोद पुजारी, सत्यनारायण तिवाड़ी एवं पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने अपने विचार प्रकट किए। बैठक में दर्जनों प्रकृति प्रेमियों के साथ आमजन भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top