खेल सप्ताह का हुआ आगाज़,बच्चो का उत्साह चरम पर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के गौरव पथ स्थित
ब्राइट एकेडमी सेकंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज शुक्रवार से हुआ है। जिसकी शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता जैतवाल व प्रधानाध्यापक कमल कुमार जैन ने फीता काटकर किया। इसके तहत क्लास फर्स्ट में बुक बेलेंस गेम आयोजित हुआ जिसमें प्रथम पर प्रयांशी द्वितीय नवाजुद्दीन शेख व तृतीय पर शिवाय श्रीमाल रहे। वही क्लास सेकंड में चैन रेस गेम खेला गया। जिसमे प्रथम स्थान पर भव्य डमलानिया, लविषा साहू, नंदिनी सोनी व यशस्वी रहे वही थर्ड क्लास में बैक रेस गेम खेला गया जिसमे प्रथम पर नायरा खान, द्वितीय पर लक्षित मीणा व तृतीय पर विवान रहे।आज 7,8,9,10 वी क्लास के क्रिकेट व कब्बडी गेम होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *