देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा राज.द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 ऑल राजस्थान अंसारी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंसारी दर्पण पुस्तिका का विमोचन रविवार 28 दिसम्बर को सेंट पॉल स्कूल के पास अंसारी पी. ए. एस. गार्डन में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता समाज के सदर इंजी.सिराज अंसारी करेंगे।उक्त जानकारी सोसाइटी के जनरल सेकेट्री जहूर अहमद ट्रेज़र अ. मजीद अंसारी द्वारा दी गई है।



