वेटरनरी महाविद्यालय आर. आर. में पाँचवे दिन कई कार्यक्रम आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। वेटरनरी महाविद्यालय आर. आर. में खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के पाँचवे दिन बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस मुकाबले आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली ने डीन डॉ. आर.एस. राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शक नेतृत्व में आयोजित खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के पाँचवे दिन बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. राठौर ने संकाय सदस्यों के साथ इन मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेलकूद प्रभारी ने बताया कि बास्केटबॉल (गर्ल्स) में चतुर्थ वर्ष (न्यू) बीवीएससी एंड एएच टीम विजेता रही, जबकि द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस (छात्र) वर्ग में चतुर्थ वर्ष (न्यू) टीम विजेता रही

जबकि द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। वहीं बैडमिंटन, (गर्ल्स) में प्रथम वर्ष (न्यू) टीम विजेता तथा द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही| वहीं वॉलीबॉल (गर्ल्स) में चतुर्थ वर्ष (न्यू) टीम विजेता तथा प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही व वॉलीबॉल (छात्र) में द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही तथा साथ ही बताया कि कल खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह–2025 का छठा दिवस आयोजित किया जाएगा जिसमे कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स शामिल रहेगी| कार्येक्रम में, दर्शक दीर्घा में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। निर्णायकों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय देकर प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक, डॉ. नंदिता ने बताया कि आठवाँ दिन यानी समापन दिवस पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गायन एवं सामूहिक गायन की प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *