देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भामाशाह द्वारा विद्यार्थियों को ऊनी जर्सियां वितरित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में भामाशाह बंशीलाल मीणा ने अपनी स्वर्गवासी पत्नी रामप्यारी देवी की स्मृति में कक्षा 1 से 5 तक के सभी 30 विद्यार्थियों को ऊनी जर्सी वितरित की । कार्यक्रम के दौरान भामाशाह के पुत्र शंकर लाल मीणा, पुत्रवधू प्रेरणा मीणा, दयाल मीणा , विद्यालय के शिक्षक गण, एसएमसी अध्यक्ष,अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा भामाशाह परिवार का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।




