नवकार दिवस के पावन अवसर पर महामंत्र का किया पाठ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। यह जानकारी शांतिनाथ जिनालय के अध्यक्ष अनिल जैन बाजटा ने देते हुए बताया कि णमोकार मंत्र के पाठ के दौरान देवली जैन अग्रवाल समाज के प्रभुत्व पुरुष एवं महिलाओं की श्रद्धामही उपस्थिति रही। उन्होंने णमोकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंत्र की दिव्य शक्ति से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार हो, ऐसी मंगल भावना के साथ सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *