Deolikhabarexpress

एआईपीइस स्कूल में आकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क ओरिएंटेशन सत्र रविवार को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के जयपुर स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल एआईपीएस में अब विद्यार्थियों के भविष्य के लिए फाउंडेशन नीट और जेईई की विशेष कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इन कक्षाओं का संचालन कोटा ‘आकाश इंस्टीट्यूट’ के अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इस नई पहल के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तरीय कोचिंग और मार्गदर्शन अपने ही शहर में प्राप्त हो सकेगा। स्कूल डायरेक्टर मोहित मंगल ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को विद्यालय परिसर में ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, रणनीति और कोर्स की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है और इसमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों के RBSE एवं CBSE बोर्ड के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों और छात्रों को आमंत्रित किया है कि वे विद्यालय परिसर में पहुंचकर इस मार्गदर्शन सत्र का लाभ उठाएं और अपने करियर की दिशा में एक प्रभावी कदम बढ़ाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top