देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को पनवाड़ मोड़ देवली में श्री देव गुर्जर छात्रावास भवन का शिलान्यास मालासेरी डूंगरी के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल एवं मेहन्दू के देवरा के संत बाबा मस्त नाथ द्वारा किया गया। पोसवाल ने बताया कि समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहते हुए हर गांव के समाजबंधु तक पहुंचे जिससे कि छात्रावास निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण हो सके। गुर्जर छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष शंकर फागणा ने समाज द्वारा बनवाए जा रहे इस भवन का नक्शा एवं इसकी अन्य सुविधाओं एवं 3D नक्शे की विस्तृत चर्चा कर इसकी जानकारी समाज के सामने रखी। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ऋतुराज गुर्जर ने बताया कि समिति द्वारा जल्द ही जन सहयोग हेतु गांवों गांवों में संपर्क किया जाए जिससे कि हम सभी के सहयोग से ये कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो सके।गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर ने सभी कर्मचारियों को तन मन धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश खटाना ने बताया कि छात्रावास का निर्माण आज के समय की जरूरत हे इससे बच्चों को अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलेगा।रामदेव गुर्जर गांवड़ी ने बताया कि आज का दिन हम सब के लिए बहुत ही यादगार दिन बन गया है। जिसका कि हम बहुत दिनों से सपना देख रहे थे और इसके लिए हमें तन मन धन से सहयोग करना होगा और इसके साथ ही उन्होंने समिति को 21000 रु का नकद सहयोग किया। हेमराज पोसवाल द्वारा निःशुल्क भूमि दान देने वाले भामाशाहों किशन, गणेश, मोहन खटाना का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिलान्यास का कार्य पंडित कमल किशोर चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जगदीश फागना, रामनिवास गुर्जर, नंदलाल संथली, सत्यनारायण गोपीपुरा, प्रहलाद संथली, गजराज देवली गांव, रामदेव बालापुरा सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।






