Deolikhabarexpress

अस्मिता मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली निवासी अस्मिता मिश्रा को राजस्थान यूनिवर्सिटी से वनस्पति शास्त्र विषय में पीएचडी उपाधि मिली है। इनके शोध का विषय “फाइटोकैमिकल एंड एंटीमाइक्रोबियल स्क्रीनिंग ऑफ बायोएक्टिव कंपाउंड्स ऑफ अकायरेंथस एस्पारा एल.” रहा। इन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर आर.ए.शर्मा (एचओडी) के मार्गदर्शन में किया। यह उपाधि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में हुए 35वे दीक्षांत समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद द्वारा प्रदान की गई। उपाधि का श्रेय अपनी माताजी लक्ष्मी कांता शर्मा (शिक्षिका) को दिया। अस्मिता मिश्रा वर्तमान में राजस्थान शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर कार्यरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top