देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय महाविद्यालय देवली में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में “स्वीप गतिविधि – एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान रोपे गए पौधों को “लोकतंत्र का पेड़ – Tree of Democracy 2026” नाम दिया गया। इस बार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा निर्धारित वैश्विक विषय “Inspired by Nature: For Climate: For our Future” के अनुरूप महाविद्यालय परिसर में कई छायादार पौधे लगाए गए। इस अनूठे आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता की अलख भी जगाई गई। कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पर्यावरण और जागरूकता अभियान में महाविद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण मीणा, विजय कुमार मीणा, रामलाल मीणा, लालाराम भील, अनीस अब्बासी, चाँद सिंह, भीमराज गुर्जर, राजेश कुमार और बृजेश कुमार व विद्यार्थी कौशल कुमार, धनराज और पूजा कुमारी समेत मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा मतदाता जागरूकता के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।







