मुख्य बाजार में सूखा पेड़,हादसे की प्रबल संभावना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के मुख्य बाजार में एक नीम का पेड़ सूखकर टेड़ा हो चूका है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इस समय आंधी तूफान का समय चल रहा है। तेज़ हवाओ के चलते इसकी कई टहनियां आज सड़क पर भी टूटकर गिरी है। लोगो ने बताया कि ये पेड़ ग़ोयल बुक डिपो के सामने वाली लाइन में कॉर्नर पर मौजूद है। ये रास्ता बहुत ही संवेदनशील है यहाँ लगातार आवागमन चलता रहता है। अतः कोई जनहानि होने से पूर्व ही उक्त पेड़ को यहाँ से हटा देना उचित होगा। प्रशासन को इस ओर जल्द ही संज्ञान लेना चाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *