व्यापार महासंघ ने नए थाना अधिकारी का किया स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में प्रथम बार नियुक्त महिला थानाधिकारी प्रीति रत्नू का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। व्यापार महासंघ के प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि संघ के सभी व्यापारियों के साथ थानाधिकारी का स्वागत किया। व्यापारियों ने थानाधिकारी को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया एवं थानाधिकारी से शान्ति एवं सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह किया। बाजार में रोजाना गश्त बढ़ाने एवं नशेड़ियों पर पाबंदी लगाने की गुहार लगाई। स्वागत में संघ के चंद्रभान सर्राफ,आशीष पंचोली,मुकेश गोयल,सुनील सिंहल,रूपम जिंदल, राजीव भारद्वाज सहित आधा दर्जन व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *