देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जानता पार्टी देवली-उनियारा के लोकप्रिय प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में भाजपा शहर मंडल देवली के कार्यकर्ता आज जनसंपर्क करेंगे।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गौरव पथ स्थित भाजपा कार्यालय से सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर शहर के मुख्य बाजार में बैंसला के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेंगे।