देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची और जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुर द्वारा भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
उसमें देवली गांव से अजय सिंह शक्तावत को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है की शक्तावत कई सालों से पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर अजय सिंह शक्तावत का गौरव पथ स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, शिवराज सिंह मीणा समेत अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।