सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सीआईएसफ यूनिट में विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण देवली पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित आईटी एवं सिक्योरिटी ट्रेड के कक्षा 9वी एवं कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का सीआईएसफ यूनिट में औद्योगिक भ्रमण कराया गया भ्रमण का उद्देश्य है विद्यार्थियों को औद्योगिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था इस दौरान विद्यार्थियों को सीआईएसएफ की कार्यप्रणाली सुरक्षा उपकरणों सुरक्षा प्रक्रियाओं अनुशासन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों को सुरक्षा क्षेत्र में संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों को अपने विशेष से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *