देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। न्यायालय के आदेश पर
थाना पुलिस ने देवली निवासी युवक को गिरफ्तार
किया है।
पुलिस के अनुसार चेक अनादरण के मामले में हेमंत शर्मा पुत्र हरिमोहन शर्मा निवासी एजेंसी एरिया देवली को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि हेमंत शर्मा ने यह चेक पारसमल को दिया था, जो अनादरित हो गया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था, जिसे गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।