|

अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई,कलश शोभायात्रा निकाली।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में सोमवार को अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पिछले दिनों से कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी निकालकर की गई। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष त्रिलोक मंगल ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद समाज की महिलाओ की ओर से शहर के मुख्य मार्गो में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो जहाजपुर चुंगी नाका से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। इसके बाद दोपहर में पुरुष वर्ग के लिए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। शाम को समाज के लोगों की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर छतरी चौराहा होते हुए ममता सर्कल से वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। जहा यात्रा का विसर्जन हुआ। यात्रा में महाराजा श्रीअग्रसेन की झांकी के पीछे समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चले। इस दौरान ढोल, बैंड बाजा व आतिशबाजी की गई।

इससे पहले सोमवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। इससे पहले रविवार की शाम को अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें समाज के युवाओं,महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो शहर के छतरी चौराहा,ममता सर्किल, पेट्रोल पंप सर्किल, एसबीआई चौराहा,मुख्य बाजार,बस स्टैंड होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल, मंत्री रूपम जिंदल , उपाध्यक्ष शिरीष गोयल, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंहल, रमेश जिंदल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंगल, रमेश गोयल, आकाश कंछल, पुनीत जिंदल, दीपक गर्ग आदि सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *