अम्बापुरा कॉलोनी में केपी सिंह नरूका का भव्य स्वागत, 21 किलो की माला पहनाकर वार्डवासियों ने जताया आभार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली के वार्ड संख्या 33 स्थित अम्बापुरा कॉलोनी में वार्डवासियों की ओर से केपी सिंह नरूका का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने उन्हें 21 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया और अपनी खुशी व्यक्त की। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कॉलोनी के निवासी एवं समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए केपी सिंह नरूका को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।
केपी सिंह नरूका ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने जो विश्वास और स्नेह दिया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अम्बापुरा कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी भी व्यक्त की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *