उत्तम सोच पर्व धूमधाम से मनाया,अभिषेक व शांतिधारा की गई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दशलक्षण पर्व के चतुर्थ दिन उत्तम सोच पर्व आज महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम भगवान आदिनाथ स्वामी का अभिषेक हुआ उसके उपरांत भगवान महावीर स्वामी शांतिनाथ भगवान और पारसनाथ भगवान का अभिषेक ओर शांतिधारा की गयी उसके बाद श्री पुष्पदंत भगवान का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।

आज रात्रि को भक्तामर पाठ 48 दीपक को प्रज्वलित करके किया जाएगा। दशलक्षण पर्व का जैन धर्म मे बहुत बड़ा महत्व माना जाता है जिसमे समाज के भक्त भगवान का अभिषेक पूजन शांतिधारा करके धर्म लाभ लेते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *