गरिमा दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त कर टोरड़ी क्षेत्र का नाम किया रोशन।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बनस्थली विद्यापीठ के अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग द्वारा 21 एवं 22 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘लिटराटी’ (Literati) उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। उत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘वॉइस: पोएट्री अनबाउंड’ (Voice: Poetry Unbound) कविता-पाठ प्रतियोगिता में एम.ए. अंग्रेज़ी साहित्य की छात्रा गरिमा दाधीच ने 20 प्रतिभागियों के बीच तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि गरिमा दाधीच जयपुर में WTP (वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री) में भी विजेता रह चुकी है।




