थाना नासिरदा पर शांति समिति, सीएलजी की मिटिंग का हुआ आयोजन।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। थाना नासिरदा पर शांति समिति, सीएलजी की मिटिंग का हुआ आयोजन हुआ। जंहा आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, एवं दीपावली पर्व आपसी सौहार्दपूर्ण, आपसी भाईचारा से मनाने की समझाइश की गई, आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर आचार संहिता का पालन करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत मैसेज व अफवाह से दूर रहने एवं हिसामपुर की घटना को लेकर सतर्कता बरतने की की और साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी को ओटीपी, सीवीवी नंबर शेयर नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की नसीहत की गई।








