देशभक्ति जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष में हर घर तिरंगा की भावना को प्रकट करते हुए देशभक्ति का जज्बा लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है तिरंगा यात्रा देहलवाल जी महाराज सिरोही से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि कॉलेज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान लगभग 100 लोग शामिल हुए तिरंगा यात्रा के दौरान प्रभारी महेंद्र सिरौटा टोंक मंडल, अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर, महामंत्री रामलाल धाकड़, उपाध्यक्ष बृजराज मीना, छीतर गुर्जर, शिवराज कच्छावा पंचायत समिति सदस्य, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, बूथ अध्यक्ष कजोड़ वैष्णव, रामदेव धाकड़, दशरथ गुर्जर, अशोक शर्मा, भाजपा नेता नारायण जाट ,अजय सिंह शक्तावत सहित ग्रामीण मौजूद थे।

इसी प्रकार दूनी मंडल में भी विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित हुई,भाजपा देहात मंडल दूनी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब । क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या जवान, क्या महिलाएं, सभी में देश भक्ति की भावना का जोश देखते बन रहा था। जिला प्रमुख सरोज बंसल, तिरंगा यात्रा संयोजक रतिराम पहाड़िया,जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उदय लाल गुर्जर,शिव शिक्षा समिति के निदेशक शिवजी लाल चौधरी,भंवर रोझ, मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर,तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गुर्जर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी प्रधानाचार्य कैलाश मेडम व शाला परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *