बरसों बाद एक साथ मिल भावुक हुए दोस्त, मिलन से दिल बच्चा बच्चा हो गया।

कब के बिछुड़े हुए आज यहां आके मिले….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज। दीपावली पर मित्रता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। शहर में आज से करीब तीस वर्ष पहले बचपन के दोस्त रहे और स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान सहपाठियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर से 6 किमी दूर बनास नदी के किनारे स्थित मंदिर परिसर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जंहा ज्यादातर मित्रो का ये समूह शहरों में स्थापित हो चुका या कई दूर-दराज़ शहर में नोकरी कर रहे ओर कई अपने शहर से दूसरे शहर में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इस दौरान लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे। बोरडा गणेश जी परिसर में स्थित मंगलवाटिका मे यह आयोजन किया गया जिसमें बचपन की यादों के किस्से सुनाए गए और वर्तमान के पेशे से अवगत करवाये गए ।उपस्थित सभी लोगों ने इसे अविस्वमरणीय पल बताया। नब्बे के दशक के बाद बिछुड़े साथियों के यू मिलन पर गाने की ये लाइन जरूर फिट होती है कब के बिछुड़े फिर आज यहां आ के मिले। यंहा सभी दोस्तों का यू आपस मे मिलन से दिल बच्चा बच्चा हो गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *