बाड़े में लगी आग,बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को बाबूलाल बागवान पुत्र मोतीलाल बागवान निवासी बनथली तहसील दूनी जिला टोंक के बाड़े में आग लग गई। जिस पर गांव के लोगों द्वारा बाल्टियों से , टैंकरों से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग बुझाने वाली दमकल गाड़ी का भी समय पर आना बहुत अच्छा रहा जिससे कि गांव में ज्यादा अनहोनी नहीं हो सकी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया लेकिन बाबू भाई के करीबन 5 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ जिस पर गांव के सरपंच श्याम सिंह राजावत बंथली द्वारा 21000 की नकद राशि और छगनाराम मीणा विजयगढ़ द्वारा एक लाख रुपए देने की घोषणा की। समय पर आग पर काबू पा लेने के कारण आग ज्यादा फैल नहीं सकी नहीं तो गांव में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था गांव के सभी लोगों ने उनको ढाढ़स बनाया और नुकसान की भरपाई की पूर्ति के लिए सरकार से निवेदन किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *