महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी में प्रवेश प्रारंभ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी में कक्षा 11 में विज्ञान विषय में मैथमेटिक्स बायोलॉजी विषय खुल गया है। जिसके प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं एवं साथ में कंप्यूटर साइंस विषय भी खुला है इसके लिए सभी विद्यालय परिवार एवं एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य मनीष कुमार पारीक बताया कि हाल ही में वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी, वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान, विषय के अध्यापकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया अतः वर्तमान में विद्यालय में लगभग सभी पद भर गए हैं जिससे पढ़ाई में बाधा उत्पन्न नहीं होगी सभी अभिभावकों एवं संरक्षण से निवेदन किया गया कि अपने छात्र-छात्राओं का विज्ञान विषय में है अविलंब प्रवेश करवा कर विद्यालय का लाभ उठाएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *