श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ आगाज।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रसेन जयंती पर स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन हुआ आगाज । आकाश कंछल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को बाजार सजावट , एवं लूडो किंग प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम शुरू हुए जिसमें लूडो किंग जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रिंस अग्रवाल , द्वितीय स्थान पर आदी गोयल , पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हर्षू मित्तल एवं द्वितीय स्थान पर मुकुट सिंहल व महिला वर्ग में प्रथम प्रियानी अग्रवाल , द्वितीय स्थान पर संतोष गोयल रही। इसी शृंखला में रविवार को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अदित अग्रवाल , द्वितीय स्थान पर वैदिक अग्रवाल , सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्पण सिंहल , द्वितीय स्थान पर अर्णव गोयल , एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रुति अग्रवाल द्वितीय स्थान पर नीलू गर्ग रही है । दोपहर में विशाल वाहन रैली का आयोजन रखा गया है ।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *