पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित भाजपा के कई आला नेता रहे मौजूद।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के देवली उनियारा विधानसभा के रथ को रविवार नासिरदा ग्राम में लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर से रवाना किया रथ को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका सिंह गुर्जर ने ,सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुवा।इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर जगह विफल रही है
आए दिन संप्रदाय घटनाएं हो रही है महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं प्रदेश में अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और किसान वर्ग मजदूर वर्ग महिला वर्ग युवा वर्ग सभी वर्ग प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। ओर सरकार के जन आक्रोश के खिलाफ कुशासन के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है। नासिरदा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र तिवारी ने बताया कि
सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरियां ने कांग्रेस की सरकार को भ्रष्टाचारियों को शरण देने वाली सरकार बताते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त बैठी है। इस अवसर पर आयोजित सभा को जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, विधानसभा प्रभारी ब्रहमसिंह गुर्जर,नरेश बंसल , सतीश चंदेल ,आदेश कंवर,बाबू लाल कासलीवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर देवली भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत पूर्व प्रधान शुकंतला वर्मा, शीला मीणा,पदम बीजवाड़,विमल जैन , लवेश मीणा, देवेन्द्र ,सीआर ऋतुराज गुर्जर, रणवीर सिंह चौहान,सरपंच राजेन्द्र धाकड़, भंवर लाल, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, बनवारी जाट ,
नमो गोतम, लक्ष्मीनारायण मीणा, शिवजीराम प्रतिहार ,शिवराज धाकड़, मोहन सैनी , रतन माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अंकित डाबर ने किया।