स्काउट गाइड की बालिकाओं ने बस स्टैंड पर पिलाया शीतल जल

वंदे गंगा अभियान में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ की सेवा

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ की गाइड टुकड़ियों ने बस स्टैंड पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित वंदे गंगा कार्यक्रम में बस यात्रियों को शीतल जल पिलाया। भीषण गर्मी के समय में जहां बसों में यात्री अत्यधिक गर्मी से आहत दिखाई दे रहे थे वहीं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली की गाइड छात्राओं ने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर राहत दी ।

स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि वंदे गंगा महाअभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में चलाए गए इस प्रयास से भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल पीकर राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर स्काउटर मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम सहित विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Deolikhabarexpress logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *