डॉक्टर्स कांवड़ यात्रा 2025″ज्ञान से भक्ति तक, गौ सेवा से शक्ति तक”।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को आयोजित हुई “डॉक्टर्स कांवड़ यात्रा 2025” ने श्रद्धा, धार्मिक आस्था को प्रकट किया, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया। यह यात्रा बोयडा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर देवली के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर(बावड़ी वाले बालाजी), देवली में जलाभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें 51 लीटर गंगाजल लेकर आया अनुराग मीणा, और 21 लीटर गंगाजल लेकर अक्षित मीणा, सतीश गुर्जर लाए।

इस विशेष कांवड़ यात्रा में राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिनलाडु के विभिन्न जिलों से आए आर आर वेटरनरी कॉलेज के 100 छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य ने भाग लिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता, गौ सेवा का प्रचार-प्रसार एवं युवाओं में भक्ति और अनुशासन का भाव जगाना रहा।

सुंदर ढंग से सजे हुए कांवड़ और भगवा धारण किए हुए भोले नाथ के भक्त डीजे के साथ भक्ति में मग्न हुए। देवली वासियो द्वारा जगह-जगह जलपान एवं पुष्पवर्षा से सम्मान किया गया । इसमें महत्वपूर्ण योगदान कमल चौधरी(पूर्व अध्यक्ष),अजीत गुर्जर (अध्यक्ष), सुनील शर्मा, प्रदीप गुर्जर, अनिल मीणा, भुवनेश, राहुल,यतिन, हेमन्त, पवन, हरेंद्र, विशाल, प्रणव , श्रीकर रेड्डी, सचिन सुरेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *