पुत्र के जन्मदिन पर शर्मा परिवार ने मंदिर में दिया आर्थिक सहयोग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों में सहयोग हेतु भामाशाह द्वारा 11100(ग्यारह हजार एक सौ) रुपए भेंट किए गए। बता दे कि भामाशाह पटेल नगर देवली निवासी विनय एवं रितु शर्मा ने अपने पुत्र शिवांग शर्मा के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग हेतु मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11100 /(ग्यारह हजार एक सौ) रुपए भेंट किए।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई , उपाध्यक्ष कालूराम मीणा ,सदस्य चंद्रभान गोयल बंशीलाल मीणा पप्पू लाल मीणा, , जय सिंह मीणा, मोतीलाल मीणा , राजकुमार मीणा ,दुर्गा लाल मीणा,प्रहलाद मीणा व अन्य सदस्यों ने भामाशाह परिवार का माल्यार्पण, दुपट्टा व भगवान गणेश जी की छवि भेंट कर अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *