पूर्वअध्यापक की पुण्य तिथि पर वाटर कूलर विद्यालय में भेंट किया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वर्गीय श्री तुलसीराम सोयल पूर्वअध्यापक स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सतवाड़ा (राजमहल) तह. देवली की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र शिवम कुमार सोयल व पत्नी शान्ता देवी सोयल द्वारा उनकी स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर, पानी की मोटर एवं पानी की टंकी लागत लगभग 46000रु. के शाला में भेंट किये गये।

इस अवसर पर विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी परिजनों ने पिता सोहन लाल सोयल (भूतपूर्व अध्यापक), बड़े भाई ओमप्रकाश सोयल, छोटे भाई किशन गोपाल सोयल सरपंच राजमहल, पत्नी, पुत्र एवं अन्य परिजनों का साफा, माल्यार्पण,साफी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विद्यालय, SDMC, SMC द्वारा भामाशाह सम्मान पत्र भी दिया‌ गया।

सत्येन्द्र जोशी प्रधानाचार्य द्वारा परिजनों को प्रेरित करने पर विद्यालय को ये संसाधन उपलब्ध हुए। सभी शाला परिवार में आभार व्यक्त किया। समारोह में कैलाश शर्मा SDMC सदस्य, रामनिवास कीर उपसरपंच (देवीखेडा), राजेश कुमार मीणा, सत्यनारायण सोयल व.अ., अरुण कुमार बाहे, बजरंग लाल महेश चन्द‌, संगीता जोशी, कमलेश वैष्णव अ. हेमराज रेगर शाला एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *