देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यहाँ स्थानीय जन जन की आस्था के केंद्र गंगागुरिया बालाजी मंदिर में चल रहे मंदिर शिखर निर्माण में सहयोग हेतु 41000 रुपये की राशि मंदिर निर्माण समिति को सौंपी है ।
पुजारी यतेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दान राशि महावीर प्रसाद शर्मा सेवानिवृत ए ई एन नगर फोर्ट वाले व पुत्र गिरीश शर्मा ने उनके स्वर्गीय पिता श्री जटाशंकर शर्मा की प्रेरणा से प्रदान की है। इस अवसर पर भामाशाह परिवार का मंदिर समिति ने स्वागत किया।



