देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, देवली में महाविद्यालय का फाउंडेशन डे हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किंकर सिंह एवं चेतना सिंघल द्वारा किया गया। दोनों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं रोचक ढंग से संचालित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन श्री दिनेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश पाराशर, ओजस अग्रवाल एवं कृषि विभाग के एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकडीवाल सहित महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात चेयरमैन दिनेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश पाराशर,ओजस अग्रवाल एवं डॉ. अंकित चौकडीवाल सहित उपस्थित फैकल्टी सदस्यों ने केक काटकर फाउंडेशन डे की खुशियां मनाईं। इस दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। चैल्सी शर्मा एवं रीटा द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राकेश पाराशर ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की स्थापना, विकास यात्रा एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कौशल से जोड़ना है। उन्होंने महाविद्यालय के भविष्य के विकास एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को फाउंडेशन डे की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मानशी चौधरी, ललित प्रजापति, अजय कलवार एवं चैल्सी मिश्रा द्वारा संबोधन प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने महाविद्यालय की स्थापना, उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. बी. एस. मीणा, डॉ. आर. सी. सावल, डॉ. दया शंकर मीणा, राजू लाल धाकड़, अविनाश जांगिड़, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, मनु सैनी एवं दीपक सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। फाउंडेशन डे के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्सव एवं खुशी का माहौल रहा। सभी ने महाविद्यालय की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।












