देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बोयडा निवासी एक युवक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। बता दे कि ओम प्रकाश शर्मा पुत्र भैरूलाल निवासी कोटा के द्वारा फोन पे के माध्यम से 70,000 रुपए गलती से मोहित मीणा पुजारी बोयडा गणेश जी, के खाते में चले गए थे।
यह राशि मोहित मीणा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए ओमप्रकाश शर्मा को भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली के पंडित गुरुदेव मुकेश गौतम के सानिध्य में फोन के द्वारा वापस लौटाई है। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा ने मोहित को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज के इस मतलबी दौर में ऐसे इंसान बहुत कम ही बचे है जिनके जहन में ईमानदारी अभी भी जिंदा है।


