देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माँ दधिमती सेवा मंड़ल देवली के तत्वाधान में गोठमांगलोद नागौर माँ दधिमती कुलदेवी की यात्रा के लिए बस अल सुबह सोमवार को देवली से रवाना हुई। इस यात्रा में देवली व देवली गांव के लगभग 60 यात्री माता के दर्शनों को गए है।
जहाँ भक्त दर्शनों के पश्चात स्नेहभोज व भजन संध्या का आनंद लेंगे व देर रात वापस देवली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। आयोजको ने बताया कि ये कुलदेवी के लिए देवली से प्रथम बार सेवा शुरू की गई है जो कि यहाँ के स्थानीय सभी दाधीच समाज बंधुओ के लिए निशुल्क है।



