Deolikhabarexpress

आस्था की राह आसान करने हेतु बस सेवा शुरू करने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को शहर के श्री व्यापार मंडल ने अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बूंदी कोटा के मुख्य प्रबंधक से श्री सांवरिया सेठ व श्री डिग्गी कल्याण हेतु सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। मांग पत्र में बताया गया है कि उक्त दोनों मंदिरों को लेकर आमजन में गहरी आस्था है।

जहां हर माह इन मंदिरों में दर्शन के लिए शहर व आसपास के इलाके से हजारों लोग दर्शनों को पहुंचते हैं। अतः एक बस कोटा से सांवरिया जी वाया देवली काछोला चित्तौड़गढ़ एवं एक बस कोटा से जयपुर वाया देवली, केकड़ी, डिग्गी, मालपुरा चलने की मांग की गई है। इससे आमजन को भी सुविधा होगी और निगम की आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान श्री व्यापार महासंघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top