Deolikhabarexpress

महिला संवर्ग बैठक व महिला सम्मेलन 16 को,पीले चावल बांटकर दिया आमंत्रण।

देवली में होगा आयोजन……

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देवली के तत्वावधान में महिला संवर्ग बैठक व महिला सम्मेलन का आयोजन 16 नवंबर को देवली में किया जाएगा । उपशाखा महिला मंत्री उषा रानी गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में महिला शिक्षिकाओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए पीईईओ चाँदसिंहपुरा की शिक्षिकाओं ने पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया।

उपशाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया कि देवली के कुँचलवाड़ा रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर मे 16 नवंबर को प्रातः दस बजे से दो बजे तक इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिला शिक्षिकाओं के बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की संभावना है , इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं को एक मंच पर लाकर उनके शैक्षिक, बौद्धिक,सामाजिक व संगठनात्मक उन्नयन पर सार्थक संवाद बनाना है।कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्र में किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य अनिता लाठी व रिंकू पंचोली द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा । संपर्क मंडल में अमिता शर्मा ,मनीषा मीणा, ज्योति शर्मा, घम्मा मीणा, रमा पारीक ने पीले चावल बांटकर संपर्क किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top