स्वाति योगशाला में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली पुलिस थाना देवली की पेट्रोलियम यूनिट की कांस्टेबल रजिया बानो द्वारा शहर के स्वाति योगशाला में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा साइबर क्राइम, राजकोप सिटीजन एप, हेल्पलाइन नंबर, एवं बाल अपराध, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति आदि की जानकारी देते हुए पूरी जानकारी दी गई।महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के द्वारा यह सिखाया गया कि किस प्रकार हम पुलिस की मदद ले सकते हैं और पुलिस के आने तक हम स्वयं को किस प्रकार से बचा सकते हैं। किडनैपिंग अटैक, नाइफ अटैक, गुत्थम पछाड़ टेक्नीक, चुन्नी या पर्स को हम किस प्रकार से हथियार के रूप में काम में ले सकते हैं।

इसके साथ ही किक,पंच, हैंड मूवमेंट, ब्लॉकेज आदि की जानकारी दी गई। जिसने स्वामी योगा शाला की स्वाति खत्री, जिया सुवालका, परिधि विजय वर्गीय,कमलेश मूंदड़ा,मनीषा माधवानी, स्वाति जिंदल, वर्षा धर्मानी,सुमित्रा मेवाड़ा ,इंदिरा पांचाल, मनीषा बिलोची सहित मौजूद रही एवं सेल्फ डिफेंस सहित सोशल मीडिया की ठगी को अच्छी तरह समझा। सभी महिलाओं ने महिला कांस्टेबल रजिया बानो को धन्यवाद अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *