5 माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्करी गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपी गिरफ्तार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने
5 माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्करी गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपी गिरफ्तार किया है थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली थी कि रघुनाथपुरा श्मशान घाट के पास एक ट्रक में गौवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पुलिस को देख देखकर अज्ञात बदमाश अंधेरे व वर्षा का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके पर खड़े टाटा ट्रक के पास 20-25 गौवंश (गाय/बछड़े) बंधी अवस्था में पाए गए, जिनके पैर व गले रस्सियों से बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सहायता से रस्सियां काटकर गौवंश को मुक्त कराया गया वही मौके की वीडियोग्राफी कराई गई।

पुलिस द्वारा ट्रक व रस्सियों को जब्त कर थाना लाया गया। इत्यादी घटना पर प्रकरण संख्या 201/2025 धारा 3, 5, 6, 8 राजस्थान गौवंशीय पशु प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। रिपोर्ट पर संदर्भित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में गहन अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान जब्तशुदा वाहन के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी, पलवल (राज्य हरियाणा) से स्वामित्व संबंधी अभिलेख प्राप्त किए गए, जिससे यह तथ्य सामने आया कि उक्त वाहन साकिर हुसैन पुत्र  जान मोहम्मद, जाति मुसलमान, निवासी रानिआला खुर्द, पुलिस थाना उटावर, जिला पलवल, राज्य हरियाणा के नाम पंजीकृत है। गठित टीम द्वारा पूर्व में वांछित अभियुक्त / वाहन स्वामी साकिर हुसैन को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।

रिमाण्ड अवधि के दौरान अभियुक्त से उसके अन्य सहयोगियों एवं गौ तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने दो अन्य सहयोगी जिला नूह, हरियाणा निवासी कमरूद्धीन व वकील उर्फ पी.के. के नाम उजागर किए गए उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा निरंतर एवं सघन प्रयास किए गए। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश दी गई तथा उनके आवागमन, संपर्क सूत्रों एवं गतिविधियों पर तकनीकी एवं मानवीय सूचना के माध्यम से निगरानी रखी गई। कड़ी मशक्कत एवं सतत प्रयासों के उपरांत उक्त दोनों आरोपियों को डिटेन कर गहन पूछताछ की गई। जो अपराध में शरीके जुर्म पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किए गए। गठित टीम में  दौलतराम पु. नि. थानाधिकारी देवली, गोपाल सउनि,अब्दुल वहाब हैडकानि व संजय कानि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *