Deolikhabarexpress

उफ ये सर्दी! हे अग्निदेव अब आपका ही सहारा,क्या करे इंसान बेचारा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) आज अल सुबह से ही कड़ाके की सर्दी का कहर जीवमात्र की जीवनचर्या को प्रभावित कर रहा है। सुबह घने कोहरे से शुरू हुआ ठंड का सफर दिनभर धूजणी छुड़ाने वाला रहा। वही शाम ढलते ही बर्फीली हवा ने लोगो के रोंगटे खड़े कर दिए। वैसे तो लोग दिनभर ही अलाव के सहारे गर्माहट पाने की जद्दोजहद करते नज़र आये। किंतु 6 बजे बाद तो अलाव ने भी हथियार डाल दिये। बाजार सुनसान हो गए लोगो ने जल्दी ही घरों में दुबक जाना मुनासिब समझा। हालांकि दिनभर गर्मागर्म गजरेला हलवा,पकौड़ी, कचोरी खाने के साथ ही चाय की चुस्कियों का दौर जारी रहा। हाइवे पर विजीबलिटी बहुत कम होने के वाहनों की चाल मतवाले हाथी जैसी हो गई थी। आने वाले दिनों में अगर कोहरे का यही आलम रहा तो निश्चित ही व्यापार पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि तेज़ ठंड की वजह जे ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहर में आ नही पाएंगे।वही राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर राजकुमार गुप्ता का कहना है कि इस तेज सर्दी के मौसम में हृदय से संबंधित रोगियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है अपने आप को गर्म रखने के लिए आलाव या हीटर का उपयोग करें व जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top