देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज नगर कांग्रेस कमेटी देवली कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल की अध्यक्षता में एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन रखा गया जिसमें आगामी गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई । मीटिंग में सर्वसहमति से झंडा रोहन का समय प्रातः 9.00 बजे रखा गया है ।
देवली शहर के सभी कांग्रेस जन एवं सभी कार्यकर्ता गण 26 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे तक नगर कांग्रेस कार्यालय देवली मे उपस्थित रहेंगे। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया महासचिव नीरज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोतीलाल ठागरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष टीकम सेन, नगर कांग्रेस , महासचिव सम्पत सुवालका, राहुल सुवालका, नगर कांग्रेस सचिव राजेन्द्र चांवरिया, राजू ग्याला,अम्बालाल मौर्य, राजू पाठक,अख़्तर खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


