देवली;-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा नगर पालिका सभागार में आज “विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB–G RAM G)” और केन्द्रीय बजट घोषणाओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) पहले के मनरेगा से अधिक शसक्त अधिनियम है जिसमें ग्रामीणों को 125 दिन तक रोजगार दिया जाएगा ओर रोजगार नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा साथ ही केंद्रीय बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। इस अवसर जिला महामंत्री एवं देवली विधानसभा प्रभारी प्रभु बाडोलिया, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, रिटायर्ड (IAS) शिवजीराम प्रतिहार,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश जिन्दल, ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर जरूरत मंद लोगों को कंबल भी वितरित किया गया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, नन्द सैनी, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा,पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़, अजय सिंह, रतन मंगल,रमेश चास्टा ,मोहन बच्चेतियां, नवरंग वर्मा ,सोनू चांगरा, विनोद साहू, धनराज प्रजापत, लक्ष्मण धाकड़, राजू विश्वास,रमेश चीता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



