Deolikhabarexpress

मार्केट न्यूज़:- हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के 25 साल पूरे,ग्राहकों का जताया आभार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के सफलतम 25 साल पूरे होने पर पटेल नगर स्थित हीरो मोटर्स देवली के शोरूम पर जनरल मैनेजर दिनेश गोयल,देवेंद्र शर्मा व पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विकाश चौधरी ने केक काटकर सभी ग्राहकों का धन्यवाद अदा कर शुभकामनाएं दी गई वहीं पधारे हुए अतिथियों एवं ग्राहकों का माल्यार्पण किया व मीठा मुंह करवाकर स्वागत किया गया। दिनेश ग़ोयल ने बताया कि हीरो ग्राहक बंधुओ के साथ में मिलकर ये सेलिब्रेशन किया गया। जहाँ सभी कस्टमरो को ये सुनकर बहुत अच्छा लगा की हीरो मोटोकॉर्प कंपनी  पिछले 25 सालो से Wrold में No.1 है। वाहन की क़्वालिटी व ग्राहकों के विस्वास की बदौलत आज हीरो मोटोकॉर्प कंपनी No.1 पर है।

देवेंद्र शर्मा ने बताया  कि हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी-फरवरी 2026 में लगातार 25 वर्षों तक दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी बने रहने का एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है 2026 में 25 साल का यह माइलस्टोन (2001-2026) कंपनी की बाजार में लगातार बादशाहत, ग्राहकों के भरोसे और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। कंपनी 25 वर्षों से लगातार दुनिया की नंबर 1 मोटरसाइकिल और स्कूटर कंपनी बनी हुई है। हीरो होंडा के रूप में कंपनी ने 1984 में शुरुआत की थी 2001 में यह पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी बनी 2011 में होंडा से अलग होने के बाद यह हीरो मोटोकॉर्प बनी 2021 में कंपनी ने 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा दोपहिया वाहनों के उत्पादन का माइलस्टोन हासिल किया था। यह 25 वर्षों की लगातार लीडरशिप “फिल इट, शट इट, फॉरगेट इट” के मूल मंत्र से लेकर आधुनिक टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल मोबिलिटी तक के सफर को दर्शाती है। इस दौरान वर्क शॉप मेनेजर परशुराम मंडल,विनोद मंगल,हितेश शर्मा,महेश शर्मा(भाया),शुभम मंगल सहित हीरो शोरूम के सभी कर्मचारी व ग्राहक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top