देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक 6 से 8 मार्च तक वरमाला रिसोर्ट जगतपुरा -जयपुर में होगी, जिसमें देशभर से सभी प्रांतों के चुने हुए अपेक्षित 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत के संयोजक सुरेन्द्र नामा ने बताया कि इस बैठक में देश भर के आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत स्तर के चयनित दायित्व वान कार्यकर्ता, स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान में सहभागी संगठनों के अखिल भारतीय स्तर व प्रांत स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता, स्वदेशी के विभिन्न आयामों से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि और विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे,जो आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी व स्वावलंबन नीति ,लघु और कुटीर उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन, कृषि और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियोंऔर रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।इस राष्ट्रीय परिषद बैठक में देश की आर्थिक नीति से जुड़े प्रमुख विषयों पर प्रस्ताव पारित कर,ठोस सुझाव दिए जाएंगे ताकि देश की अर्थव्यवस्था को स्वदेशी माडल के आधार पर सशक्त बनाकर नई दिशा की ओर अग्रसर किया जा सके।
स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान जयपुर प्रांत के समन्वयक लोकेन्द्रसिंह नरूका इस अवसर पर चर्चा में बताया कि 6मार्च को सांय 5.30बजे स्वदेशी स्वावलंबन विषयों से जुड़ी एवं स्थानीय उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संगठन के अखिल भारतीय अधिकारी राष्ट्रीय संयोजक आर.सुंदरम , राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल सहस संगठक सतीश कुमार की उपस्थिति में होगा उसके पश्चात उद्यमी सम्मान समारोह में स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से रोजगार सृजन करने वाले प्रमुख युवा उद्यमियों का सम्मान किया जायेगा। राष्ट्रीय परिषद बैठक की सफल क्रियान्विति के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।


